प्रदेश का हर वर्ग सरकार से परेशान , अढ़ाई वर्षों में चुनावी वायदे पूरे नहीं कर पाई कांग्रेस : गर्ग

सिरमौर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने 27 मार्च को शिमला में आयोजित हुई भाजपा की रैली को ऐतिहासिक बताया है मीडिया को जारी बयान में राकेश गर्ग ने कहा कि भाजपा की रैली माफिया राज और भ्रष्टाचार के खिलाफ थी जिसमें प्रदेश भर से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने मौजूदा सरकार के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया

Mar 30, 2025 - 19:24
 0  50
प्रदेश का हर वर्ग सरकार से परेशान , अढ़ाई वर्षों में चुनावी वायदे पूरे नहीं कर पाई कांग्रेस : गर्ग
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  30-03-2025
सिरमौर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने 27 मार्च को शिमला में आयोजित हुई भाजपा की रैली को ऐतिहासिक बताया है मीडिया को जारी बयान में राकेश गर्ग ने कहा कि भाजपा की रैली माफिया राज और भ्रष्टाचार के खिलाफ थी जिसमें प्रदेश भर से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने मौजूदा सरकार के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया। 
राकेश गर्ग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पूरी तरह माफिया राज चल रहा है दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है। बलात्कार के मामले बढ़ रहे हैं , साथ ही चिट्टा माफिया हिमाचल प्रदेश में अपना पांव पसार रहा है। राकेश गर्ग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी वर्ग मौजूदा सरकार से तंग आ चुके हैं , क्योंकि सरकार ने जो भी वायदे चुनाव के समय में प्रदेश के लोगों से किए थे कोई भी वायदा मौजूदा सरकार पूरा नहीं कर पाई है। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज महिला , युवा , किसान - बागवान ठगा हुआ महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि खासकर युवा रोजगार की तलाश में है और यह सरकार कोई भी नया रोजगार हिमाचल में युवाओं को नहीं दे पाई साथ ही कर्मचारी और सेवानिवृत कर्मचारी भी सरकार से तंग आकर आए दिन सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow