प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में जुड़ेगा हिमाचल के इतिहास को दर्शाता एक पाठ्यक्रम  

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में हिमाचल के इतिहास को दर्शाता एक पाठ्यक्रम जुड़ेगा। इस पाठ्यक्रम में किन-किन विषयों को शामिल होंगे और इसे किस कक्षा से शुरू किया जाएगा

Jun 10, 2025 - 13:21
 0  37
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में जुड़ेगा हिमाचल के इतिहास को दर्शाता एक पाठ्यक्रम  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धमर्शाला     10-06-2025

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में हिमाचल के इतिहास को दर्शाता एक पाठ्यक्रम जुड़ेगा। इस पाठ्यक्रम में किन-किन विषयों को शामिल होंगे और इसे किस कक्षा से शुरू किया जाएगा आदि को लेकर बोर्ड प्रबंधन ने कवायद शुरू कर दी है। बोर्ड के विषय विशेषज्ञ समीक्षा कर पाठ्यक्रम तैयार करेंगे।

गौरतलब है कि बीती 16 मई को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने बोर्ड प्रबंधन को निर्देश दिए थे कि सूबे के बच्चों को हिमाचल के इतिहास के बारे में भी अवगत करवाया जाए। 

उन्होंने कहा था कि पाठ्यक्रम में संशोधन कर हिमाचल के इतिहास को दर्शाने वाले विषयों शामिल किया जाए। वहीं अब बोर्ड प्रबंधन ने मंत्री के निर्देशों के बाद इस पाठ्यक्रम को तैयार करने को लेकर कवायद शुरू कर दी है।

कवायद के चलते बोर्ड प्रबंधन ने अपने विषय विशेषज्ञों को हिमाचल के इतिहास को दर्शाते विषयों को लेकर पाठ्यक्रम तैयार करने को कहा है। इसके लिए जहां पहले से पढ़ाए जा रहे विषयों की भी समीक्षा होगी, वहीं नए पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम की भी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके अलावा हिमाचल के इतिहास को लेकर किस तरह की जानकारी पाठ्यक्रम में जोड़ी जाएगी और किस कक्षा से इसे शुरू किया जाएगा आदि के बारे समीक्षा की जाएगी।

शिक्षा मंत्री के निर्देशों के बाद बोर्ड की अकादमिक ब्रांच हिमाचल के इतिहास से संबंधित अध्याय को पाठ्यक्रम में जोड़ने के लिए विशेष विशेषज्ञों के साथ समीक्षा कर तैयार करने को कहा है। -डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow