मनाली में बारिश, रोहतांग समेत चोटियों पर बर्फबारी
प्रदेश में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच ठंडक बढ़ने लगी है। मनाली सहित ऊझी घाटी में शनिवार दोपहर बाद बारिश हुई। इसके अलावा रोहतांग सहित कुंजम दर्रा, बारालाचा व शिंकुला सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। यहां शुक्रवार रात को भी फाहे गिरे।
यंगवार्ता न्यूज - मनाली 10 अक्टूबर :
प्रदेश में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच ठंडक बढ़ने लगी है। मनाली सहित ऊझी घाटी में शनिवार दोपहर बाद बारिश हुई। इसके अलावा रोहतांग सहित कुंजम दर्रा, बारालाचा व शिंकुला सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। यहां शुक्रवार रात को भी फाहे गिरे। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। जनजातीय क्षेत्र कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
What's Your Reaction?


