नाहन में जिला स्तरीय पीएमश्री बाल मेले का आयोजन, 15 स्कूलों के 150 छात्रों ने लिया हिस्सा

नाहन में जिला स्तरीय पीएमश्री बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले के विभिन्न पीएमश्री स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से नन्हे बच्चों ने भी अपनी कला और हुनर से सभी का ध्यान आकर्षित किया। 

Oct 13, 2026 - 17:32
 0  22
नाहन में जिला स्तरीय पीएमश्री बाल मेले का आयोजन, 15 स्कूलों के 150 छात्रों ने लिया हिस्सा

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 13 अक्टूबर : 

नाहन में जिला स्तरीय पीएमश्री बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले के विभिन्न पीएमश्री स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से नन्हे बच्चों ने भी अपनी कला और हुनर से सभी का ध्यान आकर्षित किया। 

पीएमश्री मेले में 15 स्कूलों के करीब 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला समन्वयक पीएमश्री बाल मेला संतराम शर्मा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलता है।उन्होंने कहा कि बाल मेले से चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />