बिहार में एनडीए की जीत पर नाहन में जश्न , शहर के गुन्नू घाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू 

बिहार चुनाव में एनडीए की सरकार को भारी बहुमत मिलने की खुशी में प्रदेश भर में जगह-जगह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी नाहन द्वारा शहर के गुन्नू घाट में लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की गई। 

Nov 14, 2025 - 19:25
 0  20
बिहार में एनडीए की जीत पर नाहन में जश्न , शहर के गुन्नू घाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  14-11-2025
बिहार चुनाव में एनडीए की सरकार को भारी बहुमत मिलने की खुशी में प्रदेश भर में जगह-जगह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी नाहन द्वारा शहर के गुन्नू घाट में लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की गई। 
इस मौके बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने कहा कि आज बिहार चुनाव का जो परिणाम आया है वह भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के अनुरूप आया है। इसके लिए उन्होंने बिहार की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने देश के प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर जो काम किए हैं यह उसी का परिणाम है। 
उन्होंने कहा कि एनडीए ने करीब 200 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है इसलिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जिस प्रकार का भ्रष्टाचार हिमाचल प्रदेश में फैला हुआ है। उसका जवाब 2027 में प्रदेश की जनता देगी और यहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता पर काबिज होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow