स्कूलों में बाल दिवस के रूप में मनाई देश के पहले प्रधानमंत्री की जयंती , केंट स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती जिला भर में धूमधाम से मनाई गई। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन स्थित कैंट स्कूल में भी यह जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए कैट स्कूल नाहन की मुख्य अध्यापिका सीमा वर्मा ने बताया कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है

Nov 14, 2025 - 19:29
Nov 14, 2025 - 20:10
 0  23
स्कूलों में बाल दिवस के रूप में मनाई देश के पहले प्रधानमंत्री की जयंती , केंट स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  14-11-2025
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती जिला भर में धूमधाम से मनाई गई। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन स्थित कैंट स्कूल में भी यह जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए कैट स्कूल नाहन की मुख्य अध्यापिका सीमा वर्मा ने बताया कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। 
क्योंकि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। उन्होंने बताया कि आज बच्चों में अलग ही खुशी देखने को मिल रही है। बाल दिवस के उपलक्ष में आज सुबह से बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ बच्चों ने यहां अलग-अलग व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए हैं जिसमें भेलपुरी गोलगप्पे और पहाड़ी व्यंजनों में खीर लुशके और पटांडे आदि शामिल है। 
उन्होंने बताया कि इसका मकसद स्कूल में चल रहे वोकेशनल एजुकेशन के तहत रिटेल विषय को प्रमोट करना भी है ताकि बच्चे प्रैक्टिकल तौर पर विषय के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सके। इस मौके पर उन्होंने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow