भारतीय किसान यूनियन धर्मेंद्र के तत्वावधान में एक तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन 

भारतीय किसान यूनियन धर्मेंद्र के तत्वावधान में एक तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन पवित्र नगरी हरिद्वार में गंगा तट अलकनंदा होटल के पीछे घाट पर किया गया

Jun 12, 2025 - 21:07
 0  22
भारतीय किसान यूनियन धर्मेंद्र के तत्वावधान में एक तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

सनी वर्मा - हरिद्वार     12-06-2025

भारतीय किसान यूनियन धर्मेंद्र के तत्वावधान में एक तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन पवित्र नगरी हरिद्वार में गंगा तट अलकनंदा होटल के पीछे घाट पर किया गया। शिविर में देश भर से आए किसान प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों ने मौजूदा सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक परिस्थितियों पर गंभीर मंथन किया गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष  धर्मेंद्र सिंह ने की। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में सरकारी व्यवस्थाओं को योजनाबद्ध तरीके से निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। बिजली के निजीकरण के तहत गांवों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। वहीं छुट्टा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुँचा रहे हैं, और नकली खाद का खुलेआम विक्रय जारी है यह सब संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत का परिणाम है।

उन्होंने चिंता जताई कि सरकारी अस्पताल, स्कूल, यहां तक कि संपत्तियाँ भी किराए पर दी जा रही हैं, जिससे आमजन की पहुँच से मूलभूत सेवाएँ दूर होती जा रही हैं। उन्होंने चेताया कि यदि यह क्रम नहीं रुका तो देश की अधिकांश संपत्ति कुछ अमीर घरानों तक सिमट जाएगी और गरीब किसान-मजदूर और अधिक पिछड़ जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow