कालाअंब के उद्योग में भीषण आगजनी, गता फैक्ट्री में आगजनी की घटना से करोड़ों का नुकसान
औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब की एक गत्ता फैक्ट्री (माइक्रो मोशन)में आज भीषण आग लग गई है आगजनी से उद्योग में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप धारण किया कि देखते ही देखते पूरा उद्योग आग की चपेट में आ गया आग बुझाने की कोशिशें लगातार जारी है
यंगवार्ता न्यूज नाहन 2 जुलाई, 2026 :
औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब की एक गत्ता फैक्ट्री (माइक्रो मोशन)में आज भीषण आग लग गई है आगजनी से उद्योग में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप धारण किया कि देखते ही देखते पूरा उद्योग आग की चपेट में आ गया आग बुझाने की कोशिशें लगातार जारी है
भयानक आगजनी को देखते हुए ऐतिहातन यहां आस-पास के उद्योगों को भी खाली करवाया गया ताकि कोई बड़ा नुकसान ना हो। वहीं प्रशासन द्वारा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाए। आग आसपास के उद्योगों तक न फैले और कोई बड़ी जनहानि न हो, इसके लिए आसपास के सभी उद्योगों को तुरंत खाली करवाकर काम बंद करवा दिया गया।
आग की इस घटना से इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा है और अंदर रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग तुरंत हरकत में आए। हरियाणा के नारायणगढ़ और नाहन से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई है।
मीडिया से बात करते हुई मौके पर पहुंचे एसएचओ कालाअम्ब बलवंत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हुई थी उन्होंने कहा कि हरियाणा के नारायणगढ़ से भी चार और नाहन से 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आगजनी की घटना पर काबू पाने के लिए बुलाए गई है उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
राहत की बात यह रही कि आगजनी इस भीषण घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आगजनी की इस घटना में उद्योगपति को करोड़ों रुपए का भारी आर्थिक नुक्सान हुआ है।
What's Your Reaction?




