भुंतर-शिमला-रिकांगपिओ हेलिकॉप्टर सेवा शुरू, हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे पंख

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की संयुक्त पहल से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई दिशा मिली है। कुल्लू भुंतर से शिमला और शिमला से रिकांगपिओ के बीच नई हेलिकॉप्टर सेवा का औपचारिक आगाज कर दिया

Feb 17, 2026 - 11:41
 0  5
भुंतर-शिमला-रिकांगपिओ हेलिकॉप्टर सेवा शुरू, हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे पंख
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    17-02-2026

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की संयुक्त पहल से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई दिशा मिली है। कुल्लू भुंतर से शिमला और शिमला से रिकांगपिओ के बीच नई हेलिकॉप्टर सेवा का औपचारिक आगाज कर दिया है। 

भुवनेश्वर गौड़ ने इसे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सेवा पर्यटन उद्योग के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। सडक़ मार्ग से जहां भुंतर से शिमला पहुंचने में कई घंटे लगते हैं, अब यह दूरी मात्र 20 से 25 मिनट में तय की जा सकेगी।

हिमाचल की वादियों में अब हेलीकॉप्टर की गूंज पर्यटन को नए पंख देने जा रही है। यदि स्थानीय स्तर पर सहयोग और सकारात्मक प्रतिक्रिया बनी रही। तो यह सेवा प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow