मांगों को लेकर सड़क पर उतरे यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के कर्मचारी और  अधिकारी 

आज हिमाचल प्रदेश में भी बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक यूनियन के तहत एक दिवसीय हड़ताल पर 5 दिन काम हो बैंकों में इस मुख्य मांग को लेकर बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल पर रहे। एक दिवसीय बैंकों की देशव्यापी हड़ताल में हिमाचल प्रदेश की नौ बैंक यूनियनों ने लिया हिस्सा। देश व्यापारिक इस हड़ताल को लेकर का मुख्य उद्देश्य पांच दिन ही बैंकों के काम करने को लेकर मुख्य मांग उठाई गई है

Jan 27, 2026 - 17:55
 0  10
मांगों को लेकर सड़क पर उतरे यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के कर्मचारी और  अधिकारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  27-01-2026
आज हिमाचल प्रदेश में भी बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक यूनियन के तहत एक दिवसीय हड़ताल पर 5 दिन काम हो बैंकों में इस मुख्य मांग को लेकर बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल पर रहे। एक दिवसीय बैंकों की देशव्यापी हड़ताल में हिमाचल प्रदेश की नौ बैंक यूनियनों ने लिया हिस्सा। देश व्यापारिक इस हड़ताल को लेकर का मुख्य उद्देश्य पांच दिन ही बैंकों के काम करने को लेकर मुख्य मांग उठाई गई है। पूरे देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के सभी बैंक कर्मचारी आज एक दिवसीय हड़ताल पर उतरे हैं। 
इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए नरेंद्र शर्मा संयोजक यूनियन फॉर्म ऑफ़ हिमाचल प्रदेश ने कहा कि वर्ष 2015 से यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले जो यूनियन पूरे देश भर में आती हैं। जिसमें पांच आधिकारिक वर्ग की यूनियन है और कर्मचारी वर्ग की यूनियन है। आठ लाख से ज्यादा कर्मचारी एवं अधिकारी इस देश व्यापक हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं तथा सभी बैंक कर्मचारियों तथा अधिकारियों की मुख्य मांग है कि बैंक सेक्टर में भी 5 दिन ही कार्य होना चाहिए। यह मांग लगातार 2015 से की जा रही है। यह मांग 9 बाई पार्टिल समझौते के तहत मांग मांगी जा रही थी। 
वर्ष 2015 में केंद्र सरकार ने उस समय कहा था कि महीने के दूसरे सप्ताह और चौथे सप्ताह के शनिवार को पूरा अवकाश रहेगा और तीन सप्ताह के शनिवार को पूरे दिन बैंक कर्मचारियों को काम करना होगा। कोरोना काल के दौरान बैंक कर्मचारियों ने पूरे माह दो साल तक काम किया। उसके बाद फिर महीने के दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को अवकाश रहता था और बाकी के शनिवार को बैंकों में पूरे दिन कार्य होता था। अब यह मांग है कि बैंकों में भी पांच दिन ही कार्य होना चाहिए जिसको लेकर हड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow