माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग नाहन में  World Cancer Day का आयोजन 

माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग ,नाहन द्वारा World Cancer Day का आयोजन किया गया। डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन तथा Dr. Rajender Prasad, Tanda मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग और सामुदायिक क्षेत्र जामली में विश्व कैंसर दिवस 2026 को सफलतापूर्वक मनाया

Feb 5, 2026 - 16:00
 0  7
माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग नाहन में  World Cancer Day का आयोजन 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    05-02-2026

माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग ,नाहन द्वारा World Cancer Day का आयोजन किया गया। डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन तथा Dr. Rajender Prasad, Tanda मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग और सामुदायिक क्षेत्र जामली में विश्व कैंसर दिवस 2026 को सफलतापूर्वक मनाया गया। 

इस वर्ष की थीम “United by Unique” रही, जो प्रत्येक व्यक्ति की कैंसर यात्रा को विशिष्ट मानते हुए एकजुटता और समान सहयोग के महत्व को दर्शाती है।
इस अवसर पर GNM एवं B.Sc. नर्सिंग के कार्यक्रम में छात्रों द्वारा उपस्थित जनसमूह को कैंसर के बारे में अवगत कराया। 

छात्राओं द्वारा लोगों को बताया गया कि कैंसर जानलेवा रोगों में से एक है किसी भी उम्र के व्यक्ति में कैंसर का खतरा हो सकता है कैंसर से ग्रसित होने वाले लोगों में कुछ मुख्य लक्षण होते हैं जैसे कि अकस्मात वजन घटना, मुंह से खून आना, व लगातार बलगम वाली खांसी आना व किसी जख्म का जल्दी ना
भरना भी हो सकता है | 

छात्राओं द्वारा लोगों को बताया गया कि हमें किस तरह से कैंसर से रोकथाम करनी चाहिए धूम्रपान व शराब का सेवन नहीं करना चाहिए, व्यायाम, पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए व नियमित रूप से अपनी जांच करवानी चाहिए | इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा व लोगों द्वारा इस कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की गई | इसके अलावा अस्पताल में सभी श्रोताओं में छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सना और छात्रों की प्रयास की सराहना की |

ऑन्कोलॉजी विभाग और सामुदायिक क्षेत्र जामली में इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किए गए, जिनमें मरीजों, उनकेऔर आम जनता ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मिथकों को दूर करना, शीघ्र पहचान को प्रोत्साहित करना तथा समाज को यह संदेश
देना था कि कैंसर से लड़ाई में हर व्यक्ति अद्वितीय है, लेकिन हम सभी एकजुट हैं। 

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते कैंसर की लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। 

खराब लाइफ स्टाइल रसायनों के अधिक संपर्क और खान-पान की गड़बड़ आदतों के कारण इसका जोखिम और भी तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया है माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग के अध्यक्ष श्री अनिल जैन जी द्वारा भी छात्राओं के इस कार्यक्रम को सराहा गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow