माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य में लगातार सात दिन भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट किया जारी  

हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश का दाैर जारी है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में लगातार सात दिन भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

Jun 21, 2025 - 15:50
 0  39
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य में लगातार सात दिन भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट किया जारी  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     21-06-2025

हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश का दाैर जारी है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में लगातार सात दिन भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, लाहाैल-स्पीति जिले के उदयपुर उपमंडल के जाहलमा नाले में बाढ़ आने से काफी नुकसान हुआ है। 

नाले में भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से क्षेत्र की सिंचाई योजनाओं को काफी नुकसान पहुंचा है। योजनाओं के पाइप बह गए हैं। कई पेड़ भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इससे लगातार धंस रहे लिंडूर गांव को और ज्यादा खतरा पैदा हो गया है। जाहलमा नाले में बाढ़ आने से भूमि कटाव हो रहा है। 

इससे लिंडूर गांव की पहाड़ी के धंसने की रफ्तार तेज होने का खतरा बढ़ गया है। माैसम विभाग के अनुसार 21, 24 और 27 जून  को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दाैरान कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22, 23, 25 और 26 जून अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 

इस दाैरान कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा,बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow