भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोलन में कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ का 140वाँ संस्करण
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 140वाँ संस्करण सुना।
यंगवार्ता न्यूज - सोलन 29 नवंबर :
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 140वाँ संस्करण सुना।
इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में आम नागरिकों की भूमिका से जुड़े प्रेरणादायी विषयों को देश के सामने रखते हैं।
उन्होंने कहा कि आज श्री मोदी ने नशामुक्त युवा अभियान, साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता तथा भारतीय स्थानीय उत्पादों की वैश्विक पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि भारत में नशे के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए, नशा हारेगा और हम जीतेंगे। वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के संकल्प को साकार करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को नशे के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय सहयोग देना चाहिए।
What's Your Reaction?


