रोप-वे क्षेत्र में तैनात सभी कर्मचारियों के लिए अब निर्धारित ड्रेस कोड होगा अनिवार्य  

रोप-वे क्षेत्र में तैनात सभी कर्मचारियों के लिए अब निर्धारित ड्रेस कोड अनिवार्य होगा। टिकट दर सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जानी भी अनिवार्य की जाएगी

Jun 9, 2025 - 13:23
 0  47
रोप-वे क्षेत्र में तैनात सभी कर्मचारियों के लिए अब निर्धारित ड्रेस कोड होगा अनिवार्य  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    09-06-2025

रोप-वे क्षेत्र में तैनात सभी कर्मचारियों के लिए अब निर्धारित ड्रेस कोड अनिवार्य होगा। टिकट दर सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जानी भी अनिवार्य की जाएगी। यह खुलासा राज्य सरकार में सचिव (गवर्नेंस एवं लोक निर्माण) और सचिव वित्त, योजना, अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी डा. अभिषेक जैन ने रविवार को नयनादेवी में किया। 

उन्होंने रोपवे क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बिलासपुर के दौरे पर आए डा. अभिषेक जैन ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लिया और जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। 

डॉ जैन ने श्रीनयनादेवी मंदिर रोप-वे का जायजा लिया और मौके पर ही कंपनी अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रोप-वे क्षेत्र में तैनात सभी कर्मचारियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड अनिवार्य होगा तथा टिकट दर सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जानी चाहिए। 

उन्होंने श्रीनयनादेवी मंदिर में शीश नवाया और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सफाई, भीड़ प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। इसके बाद सचिव ने नम्होल क्षेत्र व बिलासपुर में स्थित सरकारी विश्राम गृहों का भी निरीक्षण किया। 

राज्य सरकार द्वारा रेस्ट हाउसों को ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली से जोड़ा गया है। ऐसे में इन स्थानों पर सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। साथ ही परिसर में हरियाली को बढ़ावा दिया जाए और ठहरने की सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow