मेरा युवा भारत, सिरमौर द्वारा तीन दिवसीय आवासीय लीडरशिप बूटकैम्प का शुभारंभ
मेरा युवा भारत, सिरमौर द्वारा आज जिला परिषद सम्मेलन कक्ष, नाहन में तीन दिवसीय आवासीय *लीडरशिप बूटकैम्प का शुभारंभ किया गया। इस बूटकैम्प में जिले के 35 चयनित युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जमीनी स्तर पर नेतृत्व क्षमता का विकास कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन, 31 जुलाई:

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अमर सिंह चौहान ने अपने प्रेरणादायक मुख्य वक्तव्य में अभ्यास एवं *'वैराग्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए तात्कालिक सुख (Delayed Gratification) का त्याग कर धैर्य, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास को अपनाना आवश्यक है।
इसके पश्चात डॉ. प्रदीप कुमार ने सुशासन एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर व्याख्यान दिया, जबकि हार्टफुलनेस* की प्रशिक्षक *सुश्री अनु शर्मा ने नेतृत्व एवं प्रभावी संचार कौशल* पर सहभागितापूर्ण सत्र आयोजित किया।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, सिरमौर, अमृषा शर्मा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बूटकैम्प की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल जमीनी स्तर पर नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है तथा *माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी* के *गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से एक लाख युवा नेताओं के निर्माण* के विज़न को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
*युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय* के अंतर्गत आयोजित इस तीन दिवसीय आवासीय बूटकैम्प में आगामी दिनों में नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास, सुशासन, संचार कौशल, टीम निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
What's Your Reaction?