शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव के तहत पाक कला प्रतियोगिता का आईएचएम कुफरी में सफल आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत आयोजित किए जा रहे शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव के अंतर्गत पाक कला प्रतियोगिता ( Culinary Competition ) का आज आईएचएम शिमला (कुफरी) में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. मुकुल डिमरी के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत, पारंपरिक व्यंजनों तथा स्थानीय खाद्य संस्कृति को बढ़ावा देना था

Jun 3, 2026 - 19:50
 0  15
शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव के तहत पाक कला प्रतियोगिता का आईएचएम कुफरी में सफल आयोजन
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  03-06-2026
अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत आयोजित किए जा रहे शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव के अंतर्गत पाक कला प्रतियोगिता ( Culinary Competition ) का आज आईएचएम शिमला (कुफरी) में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. मुकुल डिमरी के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत, पारंपरिक व्यंजनों तथा स्थानीय खाद्य संस्कृति को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित पाक-कौशल, नवाचार एवं हिमाचली व्यंजनों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पाक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
प्रतियोगिता के सफल आयोजन, समन्वय एवं मूल्यांकन कार्य हेतु आईएचएम शिमला की ओर से प्रशांत विजेता, विभागाध्यक्ष तथा यथार्थ चौहान, वरिष्ठ प्रवक्ता को समन्वयक एवं निर्णायक के रूप में नामित किया गया था। इसके अतिरिक्त, निर्णायक मंडल में नंद लाल, सेवानिवृत्त महाप्रबंधक, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC), शिमला ने भी अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करते हुए प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता में प्रस्तुत किए गए पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों, स्थानीय खाद्य संस्कृति तथा प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित पाक-कौशल की निर्णायक मंडल द्वारा विशेष सराहना की गई। निर्णायकों ने स्थानीय सामग्री के प्रभावी उपयोग, व्यंजनों की प्रामाणिकता तथा उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत का सशक्त प्रतिनिधित्व बताया। 
प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों द्वारा स्थानीय एवं पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों के साथ-साथ नवाचारपूर्ण पाक-कौशल का प्रदर्शन किया गया, जिसका मूल्यांकन स्वाद, प्रस्तुतीकरण, मौलिकता, स्वच्छता तथा तकनीकी दक्षता के आधार पर किया गया। इनमें से 13 प्रतिभागियों का चयन अगले चरण की प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जिनमें 05 स्वयं सहायता समूह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, एक समूह राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन तथा 07 ओपन कैटेगरी के हैं। यह चयनित 13 प्रतिभागी 8 से 12 जून तक रानी झांसी पार्क में स्टाल स्थापित करेंगे और इस दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसके बाद अंतिम विजेता का चयन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow