शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई! चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करों के खिलाफ शिमला पुलिस की व्यापक मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना बालूगंज में दर्ज मुकदमा नंबर 27/26 में अहम सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पहले अविनाश चौहान, निवासी चौपाल, के कब्जे से 6.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था।
नशा तस्करों के खिलाफ शिमला पुलिस की व्यापक मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना बालूगंज में दर्ज मुकदमा नंबर 27/26 में अहम सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पहले अविनाश चौहान, निवासी चौपाल, के कब्जे से 6.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। जिला शिमला के एएसपी अभिषेक ने बताया कि मामले की जांच के दौरान बैकवर्ड लिंकेज और सप्लाई चेन को खंगालने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ, डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण और बैंक खातों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि अविनाश चौहान शिमला से बिहार निवासी विशाल और उसके साथियों द्वारा संचालित विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करता था।
जिला शिमला के एएसपी अभिषेक ने बताया कि मनी ट्रेल के आधार पर कार्रवाई करते हुए बालूगंज पुलिस टीम ने 24 अप्रैल 2026 को बिहार के भोजपुर जिले के हरदुआ गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल यादव (20) और जय प्रकाश (27) के रूप में हुई है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर शिमला लाया गया है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी विशाल के बैंक खातों में महज 5 महीनों के भीतर करीब 40 लाख रुपये का लेन-देन हुआ। विभिन्न खातों से लगभग रोजाना नकदी निकासी की जा रही थी, जिससे बड़े स्तर पर नशा तस्करी नेटवर्क संचालित होने की आशंका है।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?


