सकोह बटालियन से 21 फरवरी को लापता हुए कांस्टेबल का साथ लगती झाड़ियों में मिला शव 

हिमाचल प्रदेश की सकोह बटालियन से 21 फरवरी की शाम को लापता हुए कांस्टेबल का शव साथ ही झाड़ियों में मिला है। मृतक की पहचान हरीश शर्मा निवासी खरोह पंचायत चिंतपूर्णी (ऊना) के रूप में हुई

Feb 25, 2025 - 16:14
 0  47
सकोह बटालियन से 21 फरवरी को लापता हुए कांस्टेबल का साथ लगती झाड़ियों में मिला शव 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    25-02-2025

हिमाचल प्रदेश की सकोह बटालियन से 21 फरवरी की शाम को लापता हुए कांस्टेबल का शव साथ ही झाड़ियों में मिला है। मृतक की पहचान हरीश शर्मा निवासी खरोह पंचायत चिंतपूर्णी (ऊना) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

कांस्टेबल की मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। सेकंड आईआरबीएन सकोह के कमाडेंट डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि 21 फरवरी को ड्यूटी देने के बाद रात के समय कांस्टेबल हरीश शर्मा अपनी बैरक में नहीं पहुंचा।

इस पर उसके साथ रहने वाले पुलिस जवान ने सूचित किया तथा उसकी तलाश शुरू की। साथ ही उसके लापता होने की सूचना उसके परिजनों को भी दी गई। कांस्टेबल के मोबाइल की लोकेशन उत्तर ही बता रही थी। इसके चलते डॉग स्क्वायड के साथ उसकी बटालियन के साथ लगते जंगल में तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 

वहीं मंगलवार सुबह कांस्टेबल हरीश शर्मा का शव साथ लगती झाड़ियों में मिला। उन्होंने कहा कि अंदेशा जताया जा रहा है कि कांस्टेबल रात के समय झाड़ियों में गिर गया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं इस संदर्भ में एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow