NSS दिवस पर सिरमौर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित, सिरमौरी संस्कृति की दिखी झलक

राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS दिवस के अवसर पर सिरमौर जिला में कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में नाहन स्थित डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी NSS दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में NSS स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सिरमौरी संस्कृति की शानदार झलक पेश की। इस दौरान छात्रों ने समाजसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प भी लिया।

Sep 24, 2026 - 16:52
 0  15
NSS दिवस पर सिरमौर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित, सिरमौरी संस्कृति की दिखी झलक

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 24 सितंबर : 

राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS दिवस के अवसर पर सिरमौर जिला में कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में नाहन स्थित डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी NSS दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में NSS स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सिरमौरी संस्कृति की शानदार झलक पेश की। इस दौरान छात्रों ने समाजसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प भी लिया।


कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विभव शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे । कार्यक्रम में कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं, जिनमें स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विभव शुक्ल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाजसेवा, अनुशासन और सामुदायिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना रहा। उन्होंने NSS की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के भीतर NSS इकाई द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन किया जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />