हिमाचल की पौंग झील में विभाग के अनुसार इस वर्ष पहुंचे 115 प्रजातियों के कुल 1,24,344 पक्षी
हिमाचल प्रदेश की पौंग झील में विभाग के अनुसार इस वर्ष 115 प्रजातियों के कुल 1,24,344 पक्षी पहुंचे हैं। इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले 29,375 कम प्रवासी पक्षी पौंग झील में पहुंचे
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा 03-02-2026
हिमाचल प्रदेश की पौंग झील में विभाग के अनुसार इस वर्ष 115 प्रजातियों के कुल 1,24,344 पक्षी पहुंचे हैं। इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले 29,375 कम प्रवासी पक्षी पौंग झील में पहुंचे हैं। मानव निर्मित झीलों में शुमार और अंतरराष्ट्रीय रामसर साइट पौंग झील में इस वर्ष विदेशी मेहमानों की आमद में कमी दर्ज की गई है।
वन्य प्राणी विभाग की गई वार्षिक पक्षी गणना के आंकड़े बताते हैं कि इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले 29,375 कम प्रवासी पक्षी पौंग झील में पहुंचे हैं। हालांकि इस बार पक्षियों की प्रजातियों में वृद्धि देखी गई है।
पक्षी गणना की इस विशाल प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए 31 जनवरी को नगरोटा सूरियां स्थित इंटरप्रिटेशन भवन में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई थी। वन्य प्राणी विभाग के सीसीएफ सौरभ भाई पटेल की अध्यक्षता में 1 फरवरी को झील के विभिन्न क्षेत्रों में गणना शुरू हुई।
इसके लिए कुल 25 टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों में 95 विशेषज्ञ, पक्षी प्रेमी और वन कर्मी शामिल रहे। पूरी झील को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर आधुनिक दूरबीन और कैमरों की मदद से आंकड़े जुटाए गए।
इस वर्ष की गणना के आंकड़े पिछले दो वर्षों की तुलना में थोड़े चौंकाने वाले रहे हैं। विभाग के अनुसार इस वर्ष 115 प्रजातियों के कुल 1,24,344 पक्षी पहुंचे हैं। वर्ष 2025 में पौंग झील में 97 प्रजातियों के 1,53,719 पक्षी आए थे। वहीं, 2024 में 55 प्रजातियों के 1,44,371 पक्षी यहां पहुंचे थे।
What's Your Reaction?

