हिमाचल प्रदेश के पांच मेलों को राज्य सरकार ने जिला स्तरीय किया,इस संबंध में अधिसूचना भी जारी 

हिमाचल प्रदेश के पांच मेलों को राज्य सरकार ने जिला स्तरीय घोषित कर दिया है। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने इस संबंध में शनिवार को एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। पांच जिलों के इन मेलों को जिला स्तरीय दर्जा देने का मामले राज्य सरकार व भाषा एवं संस्कृति विभाग के समक्ष आए

Jan 4, 2026 - 15:13
 0  46
हिमाचल प्रदेश के पांच मेलों को राज्य सरकार ने जिला स्तरीय किया,इस संबंध में अधिसूचना भी जारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-01-2026

हिमाचल प्रदेश के पांच मेलों को राज्य सरकार ने जिला स्तरीय घोषित कर दिया है। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने इस संबंध में शनिवार को एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। पांच जिलों के इन मेलों को जिला स्तरीय दर्जा देने का मामले राज्य सरकार व भाषा एवं संस्कृति विभाग के समक्ष आए थे। 

प्रदेश सरकार ने इस पर अपनी सहमति की मुहर अब लगा दी है। राज्य सरकार ने पांच जिलों के मेलों को जिला स्तरीय दर्जा देकर नए साल का तोहफा दिया है।
भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। 

अधिसूचना के तहत कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली बोह इलाके के प्रसिद्ध बोह घाटी युवा उत्सव शाहपुर, शिमला जिला के देवरी खनेटी का रिहाली मेला, जिला सोलन के नालागढ़ का पीरस्थान लोहड़ी मेला, बिलासपुर जिला के घुमारवीं का सीर उत्सव और हमीरपुर के नादौन में आयोजित होने वाले ब्यास उत्सव को प्रदेश सरकार ने जिला स्तरीय घोषित किया है। 

बताया जा रहा है कि इन सभी पांच मेलों को जिला स्तर का दर्जा देने का मामला संबंधित जिलों से मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजे गए है, जिन पर शनिवार को सरकार की सहमति मिली है और अधिसूचना भी जारी हो गई है। 

अधिूसचना की प्रतिलिपि विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के प्रधान निजी एवं विशेष सचिव, उप मुख्यमंत्री के विशेष निजी सचिव, मुख्य सचिव के वरिष्ठ विशेष निजी सचिव, सचिव सामान्य प्रशासन, निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग व सूचना एवं जनसंपर्क के अलावा उपायुक्त शिमला, कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर के अलावा संबंधित भाषा अधिकारियों को भी प्रेषित कर दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow