हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी नॉन मेडिकल की छंटनी परीक्षा का परिणाम किया घोषित 

Feb 24, 2026 - 16:24
 0  25
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी नॉन मेडिकल की छंटनी परीक्षा का परिणाम किया घोषित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर   24-02-2026

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने टीजीटी नॉन मेडिकल पोस्ट कोड 25002 के 343 पदों को भरने के लिए पिछले वर्ष 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीएएचपीजीओवीइन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

स्क्रीनिंग प्रक्रिया टेस्ट परीक्षा के बाद 999 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र सत्यापन प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया 16 मार्च से आयोग के परिसर में होगी। जिसका शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। 

प्रमाण पत्र सत्यापन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के दो-दो सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। सचिव ने कहा कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow