शिक्षण संस्थानों को बंद करने के बाद अब कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को दाव पर लगा रही  कांग्रेस सरकार : बिंदल

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश के बड़े-बड़े संस्थानों को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने आते ही नौकरी देने वाला संस्थान , हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को बंद कर दिया। उसके बाद 1100 संस्थान पूरे प्रदेशभर में बंद कर दिए और उसके बाद 800 स्कूल प्रदेशभर में बंद कर दिए

Aug 20, 2024 - 18:34
Aug 20, 2024 - 18:51
 0  12
शिक्षण संस्थानों को बंद करने के बाद अब कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को दाव पर लगा रही  कांग्रेस सरकार : बिंदल


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   20-08-2024

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश के बड़े-बड़े संस्थानों को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने आते ही नौकरी देने वाला संस्थान , हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को बंद कर दिया। उसके बाद 1100 संस्थान पूरे प्रदेशभर में बंद कर दिए और उसके बाद 800 स्कूल प्रदेशभर में बंद कर दिए। 
इसके बाद अब सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को दांव पर लगा दिया है। डॉ. बिंदल ने कहा कि देश का जाना माना कृषि संस्थान जो हर साल देश को कृषि विशेषज्ञ पैदा करके देता है , उसे तबाह करने का निर्णय प्रदेश की कांग्रेस व कांग्रेस सरकार ले रही है। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय की 115 एकड़ भूमि को निजी कंपनियों के हाथों में सौंपकर रियल एस्टेट का व्यापार करने की तैयारी हो रही है। 
यह किसी भी सूरत में हिमाचल प्रदेश के हित में नहीं है, यह भाजपा का स्पष्ट मत है और भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार के किसी भी निर्णय का सड़क से विधानसभा तक पुरजोर विरोध करेगी। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि इसी प्रकार अटल आदर्श विद्यालय के भवनों का निर्माण सरकारी भूमि पर सरकार की लागत से हुआ है उन्हें निजी हाथों में सौंपने का निर्णय प्रदेश की सुखविंदर सरकार करने जा रही है जो हिमाचल के हितों के साथ खिलवाड़ है और निंदनीय है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow