देहरा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट , सीएम के सामने रखी क्षेत्र की समस्याएं

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र से आए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उप-चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को विजयी बनाने के लिए देहरा की जनता का आभार व्यक्त किया

Jul 22, 2024 - 19:44
Jul 22, 2024 - 20:03
 0  13
देहरा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट , सीएम के सामने रखी क्षेत्र की समस्याएं
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  22-07-2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र से आए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उप-चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को विजयी बनाने के लिए देहरा की जनता का आभार व्यक्त किया। 
उन्होंने प्रतिनिधिमंडलों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान और मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में देहरा एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनने जा रहा है। राज्य सरकार देहरा की जनता को हर संभव मदद उपलब्ध करवाने और उनकी समस्याओं का सुनियोजित तरीके से निराकरण करेगी। उन्होंने कहा कि देहरा में जल्द ही विधायक कार्यालय खोला जाएगा ताकि स्थानीय समस्याओं को तुरंत हल किया जा सके।
 विधायक कमलेश ठाकुर ने उप-चुनावों में समर्थन के लिए देहरा वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह 26 जुलाई से देहरा का दौरा करेंगी। इस दौरान वह स्थानीय लोगों से देहरा के विकास के मॉडल को लेकर चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि देहरा की लोगों की समस्याओं का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow