देवभूमि में आज दिवाली जैसा माहौल,4,000 मंदिरों में एलईडी स्क्रीनों से रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण 

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आज दिवाली जैसा माहौल है। 4,000 मंदिरों में एलईडी स्क्रीनें लगाकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिखाया जा रहा

Jan 22, 2024 - 13:09
Jan 22, 2024 - 13:17
 0  33
देवभूमि में आज दिवाली जैसा माहौल,4,000 मंदिरों में एलईडी स्क्रीनों से रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    22-01-2024

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आज दिवाली जैसा माहौल है। 4,000 मंदिरों में एलईडी स्क्रीनें लगाकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिखाया जा रहा है। 

अयोध्या में समारोह में शामिल होने 52 संतों के अलावा कुल्लू से भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा और बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत समेत कई लोग पहुंचे हैं।  मंदिरों में धार्मिक आयोजन, जगह-जगह भंडारे और शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। 

प्रदेश की शक्तिपीठों, बज्रेश्वरी मंदिर, चामुंडा, ज्वालाजी, नयना देवी, चिंतपूर्णी में विशेष आयोजन हो रहे हैं। शिमला जिला के 100 से अधिक और राजधानी के 60 मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव दिखाया जा रहा है। मंदिरों में सोमवार सुबह अखंड रामायण पाठ, हवन, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ हुआ। शाम 5:00 बजे मंदिरों में दीपोत्सव होगा। 

रिज मैदान पर शाम 7:00 बजे आतिशबाजी होगी।अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सोमवार सुबह राजभवन शिमला में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उनकी पत्नी जानकी शुक्ल सहित अन्य ने सुंदरकांड पाठ किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow