एनएच -505 सुमदो-काजा-ग्राम्फू खंड को हार्ड शोल्डर के सुधार के लिए केंद्र ने दिए 518.90 करोड़ रुपए : बिंदल 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-505 के मौजूदा सुमदो-काजा-ग्राम्फू खंड ( पैकेज-IV ) को हार्ड शोल्डर के साथ इंटरमीडिएट लेन विनिर्देश में सुधार के लिए 518.90 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है

Mar 16, 2024 - 15:50
 0  6
एनएच -505 सुमदो-काजा-ग्राम्फू खंड को हार्ड शोल्डर के सुधार के लिए केंद्र ने दिए 518.90 करोड़ रुपए : बिंदल 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  16-03-2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-505 के मौजूदा सुमदो-काजा-ग्राम्फू खंड ( पैकेज-IV ) को हार्ड शोल्डर के साथ इंटरमीडिएट लेन विनिर्देश में सुधार के लिए 518.90 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। 

इससे हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिलों में सड़क उपयोगकर्ताओं की कनेक्टिविटी और गतिशीलता में सुधार होगा। इसके लिए हम केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्र मंत्री नितिन गडकरी , अमित शाह , राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं समस्त नेतृत्व का धन्यवाद करते है। यह सच है की केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए कोई कमी नहीं रखी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow