50 हजार की रिश्वत लेते दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार , जबरन वसूली करने वाले फर्जी खबरनवीसों में मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने फर्जी मीडिया कर्मियों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। खासकर ऐसे लोग फर्जी मीडिया कर्मी बनकर उगाई कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दो फर्जी पत्रकारों को 25-25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है

Jul 9, 2024 - 20:14
Jul 9, 2024 - 20:21
 0  253
50 हजार की रिश्वत लेते दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार , जबरन वसूली करने वाले फर्जी खबरनवीसों में मचा हड़कंप
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  09-07-2024
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने फर्जी मीडिया कर्मियों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। खासकर ऐसे लोग फर्जी मीडिया कर्मी बनकर उगाई कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दो फर्जी पत्रकारों को 25-25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।  जानकारी के मुताबिक इन दो फर्जी पत्रकारों पर दो स्कूलों के प्रबंधकों से ₹50000 की उगाई करने के आरोप है , जिसके चलते पुलिस स्टेशन एसवी और एसीबी धर्मशाला में भारतीय न्याय संहिता ( बीेंएनएस ) के तहत जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। 

विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि धर्मशाला स्थित दो पत्रकारों द्वारा स्कूल प्रबंधकों से जबरन वसूली की जा रही है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और दोनों ही फर्जी पत्रकारों को 25 - 25 हजार रुपए के चेक के साथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इनमें एक आरोपी मृत्युंजय है जो खुद को आज तक न्यूज़ चैनल का रिपोर्टर बताता है , जबकि दूसरा आरोपी राकेश भारद्वाज खुद को अजब गजब न्यूज चैनल का रिपोर्टर बताता है। 
दोनों ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता स्कूल प्रबंधन के बारे में झूठी और अपमानजनक खबरें प्रकाशित करने की धमकी दी थी , जिसके चलते शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना विजिलेंस को दी। बताते हैं कि उपरोक्त दोनों ही व्यक्ति धर्मशाला और आसपास के क्षेत्र में पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग करते थे , जिसके चलते विजिलेंस ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 
दोनों फर्जी पत्रकारों की गिरफ्तारी से हिमाचल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में ब्लैकमेल करने वाले फर्जी पत्रकारों में हड़कंप मच गया है। गौर हो कि मीडिया के नाम पर आज कई ऐसे फर्जी पत्रकार है जो पत्रकारिता नाम पर लाखों रुपए की वसूली करते हैं उनमें हड़कंप मचा हुआ है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow