आरोप : सीएम कार्यालय से तय हो रही टेंडर की शर्तें , मुख्यमंत्री के इशारे हो रही अलॉटमेंट : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से बयान जारी कर कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ चुकी है। भ्रष्टाचार के मामले में सीधे-सीधे मुख्यमंत्री का नाम आना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इन घोटालों में मुख्यमंत्री के अत्यंत करीबी लोगों के नाम सामने आना और भी निराशाजनक है। मुख्यमंत्री कार्यालय में ही बैठकर टेंडर की शर्ते तय की जा रही है। उन्हीं के इशारे पर लोगों को काम आवंटित किया जा रहा

Jul 9, 2024 - 20:16
 0  44
आरोप : सीएम कार्यालय से तय हो रही टेंडर की शर्तें , मुख्यमंत्री के इशारे हो रही अलॉटमेंट : जयराम ठाकुर


 यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  09-07-2024

नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से बयान जारी कर कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ चुकी है। भ्रष्टाचार के मामले में सीधे-सीधे मुख्यमंत्री का नाम आना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इन घोटालों में मुख्यमंत्री के अत्यंत करीबी लोगों के नाम सामने आना और भी निराशाजनक है। मुख्यमंत्री कार्यालय में ही बैठकर टेंडर की शर्ते तय की जा रही है। उन्हीं के इशारे पर लोगों को काम आवंटित किया जा रहा है। अपने लोगों को लाभ देने के लिए घोटाले किए जा रहे हैं। 175 करोड़ का टेंडर 245 करोड़ में दिया जा रहा है। हैरत की बात यह है कि जिस समय प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं उसी समय यह घोटाले भी हो रहे हैं। सरकार को किसी प्रकार का भय नहीं हैं। प्रदेश में माइनिंग घोटाले में मुख्यमंत्री के बेहद क़रीबियों के नाम सामने आ रहे हैं। 
आपदा के समय भी सीएम के बेहद करीबी लोगों के क्रशर चल रहे थे बाक़ी के क्रशर को सरकार ने बंद करवा रखा था। यही नहीं सरकार बनने के दो महीने के भीतर ही सरकार ने माइनिंग पॉलिसी में परिवर्तन करके अपने करीबियों और मित्रों को लाभ पहुंचाया। जिस तरह से सुक्खू सरकार के भ्रष्टाचार सामने आ रहे है, वह एकदम चौंकाने वाले हैं। प्रदेश में पहले ऐसी सरकार किसी ने नहीं देखी। जहां विकास शून्य और घोटाला चरम पर है। दिन ब दिन प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा है। युवाओं, किसानों बेरोजगारों , बागवानों सभी के साथ ठगी कर रही है। हर वर्ग सरकार से त्रस्त है और सड़कों पर है। इसी कारण मुख्यमंत्री समेत दस मंत्री अपने हल्के में चुनाव हार गये। प्रदेश के लोगों द्वारा इस भ्रष्टाचारी सरकार को नकार दिया गया हैं। 
आने वाले चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। भाजपा तीनों सीटें जीतेगी और कांग्रेस में सत्ता परिवर्तन भी होगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी और समर्थकों को जिस तरह से सत्ता के बल पर प्रताड़ित कर रहे हैं उससे यह साफ हो गया है कि उन्होंने चुनाव में अपनी हार मान ली है और वह हार की खीझ निकाल कर रहे हैं , क्योंकि उन्हें भी पता है कि रिजल्ट आने के बाद वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। अपनी हार का बदला लेने के लिए सत्ता का दुरुपयोग नहीं कर पाएंगे, इसलिए वह चुनाव के पहले ही अपना हिसाब बराबर करने में जुटे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज तक इस तरह से सत्ता का दुरुपयोग नहीं हुआ है। सरकार ने तानाशाही की सारी सीमाएं लांघ दी है। प्रदेश के लोग इस तानाशाही का डटकर जवाब देंगे और देहरा से होशियार सिंह समेत सभी प्रत्याशी रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow