हम भाजपा की तरह जश्न नहीं , बल्कि साधारण तरीके से मनाने जा रहे समारोह : जगत सिंह नेगी

कांग्रेस सरकार ने एक साल को चैलेंज के रूप में लिया है। सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर मनाए जा रहे जश्न में जनता से संवाद किया जाएगा। एक साल के जश्न में केंद्र से कौन आएंगे, इस बारे स्थिति शुक्रवार को स्पष्ट हो पाएगी। यह बात सरकार के एक वर्ष कार्यकाल पर धर्मशाला में मनाए जा रहे जश्न के कन्वीनर एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पत्रकारों से बातचीत में कही

Dec 7, 2023 - 18:30
 0  13
हम भाजपा की तरह जश्न नहीं , बल्कि साधारण तरीके से मनाने जा रहे समारोह : जगत सिंह नेगी
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला   07-12-2023
कांग्रेस सरकार ने एक साल को चैलेंज के रूप में लिया है। सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर मनाए जा रहे जश्न में जनता से संवाद किया जाएगा। एक साल के जश्न में केंद्र से कौन आएंगे, इस बारे स्थिति शुक्रवार को स्पष्ट हो पाएगी। यह बात सरकार के एक वर्ष कार्यकाल पर धर्मशाला में मनाए जा रहे जश्न के कन्वीनर एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पत्रकारों से बातचीत में कही। 
उन्होंने जदरांगल में केंद्रीय विश्वविद्यालय भवन निर्माण के मसले पर कहा कि जैसे कि नाम से ही स्पष्ट है केंद्रीय विश्वविद्यालय केंद्र का है। हिमाचल से संबंधित केंद्रीय मंत्री ही इस मामले में कुछ नहीं कर पाए हैं। जगत सिंह नेगी ने कहा कि हमारा एक साल का कार्यकाल चुनौतीपूर्ण रहा है। हमें हिमाचल को अपने पैरों पर खड़ा करना है। बेहतर इंतजाम कार्यक्रम के लिए हों, इसके लिए बैठक की जा रही हैं।
 उन्होंने कहा कि हम एक साल के कार्यकाल को भाजपा की तरह जश्न जैसे नहीं , बल्कि साधारण तरीके से मनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को सिर्फ आरोप लगाने आते हैं, जो काम प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने किए हैं, वो भाजपा को नजर नहीं आते, शायद भाजपा नेताओं ने काले चश्मे पहन रखे हैं या फिर कान बंद किए हैं। नेगी ने कहा कि सुक्खू सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि ओपीएस रही है। 
बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए हर विभाग में पोस्टें निकाली जा रही हैं। सुक्खू सरकार ने आपदा में भी ऐतिहासिक फैसले लेने का रिकार्ड बनाया है। कोरोना वॉरियर्स के मामले पर जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा ने उन्हें 90 दिन के लिए रखा था, जबकि कांग्रेस उन्हें कार्य विस्तार देती रही। नेगी ने आरोप लगाया कि कोरोना वॉरियर्स से कांग्रेस ने नहीं, बल्कि भाजपा ने धोखा किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow