कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को किसने दी जान से मारने की धमकी जानिए..

धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। खुद सुधीर शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। सुधीर शर्मा के मुताबिक उनके पर्सनल स्टाफ को 2 बार धमकी भरे फोन कॉल आए हैं। कनाडा में छिपे एक गैंगस्टर का नाम लेकर ये धमकी दी गई

Feb 24, 2024 - 15:02
 0  200
कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को किसने दी जान से मारने की धमकी जानिए..

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     24-02-2024

धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। खुद सुधीर शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। सुधीर शर्मा के मुताबिक उनके पर्सनल स्टाफ को 2 बार धमकी भरे फोन कॉल आए हैं। कनाडा में छिपे एक गैंगस्टर का नाम लेकर ये धमकी दी गई है, लेकिन कॉल लोकल बताई जा रही है। . 
गौरतलब है कि शुक्रवार को ही बिलासपुर सदर से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ था. जिसके बाद सुधीर शर्मा ने जान का खतरा बताया है और जान से मारने की धमकी मिलने की बात कही है। सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को शिकायत की है कि कांगड़ा के ही एक कांग्रेस नेता ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को सुपारी दी है। इसकी सूचना पंजाब की ही लिंक से सुधीर शर्मा को भी मिली। 

न्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू से संबंधित नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है और पुलिस ने उस धमकी देने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि जान से मारने की धमकी देने वाले की साजिश का पर्दाफाश हो सके। 

गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवादी घोषित किया है। यह वही गोल्डी बराड़ है, जिसने मई, 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। तभी से गोल्डी बराड़ का नाम सुर्खियों में आया था।

कट्टरपंथी विचारधारा का दावा करने वाला गोल्डी बराड़ सीमा पार एजेंसी की ओर से समर्थित कई हत्याओं में शामिल है। उसके खिलाफ राष्ट्रवादी नेताओं को धमकी भरे कॉल करने, फिरौती मांगने और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर हत्याओं के दावों को पोस्ट करने के मामले शामिल है। 

बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। गोल्डी बराड़ वर्तमान में कनाडा के ब्रैम्पटन में रहता है। वहीं, विधायक सुधीर शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी कांगड़ा नए सुधीर शर्मा से भी बात की है। उधर, डीजीपी पंजाब पुलिस के संपर्क में हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow