नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्राइमरी में अब गणित विषय को अंग्रेजी में पढ़ेंगे बच्चे  

प्राइमरी कक्षाओं में अब गणित विषय को अंग्रेजी में ही पढ़ाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से पाठयपुस्तकें प्रकाशित कर प्रदेशभर में उपलब्ध करवा दी गई

Mar 9, 2024 - 13:20
 0  12
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्राइमरी में अब गणित विषय को अंग्रेजी में पढ़ेंगे बच्चे  

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला   09-03-2024

प्राइमरी कक्षाओं में अब गणित विषय को अंग्रेजी में ही पढ़ाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से पाठयपुस्तकें प्रकाशित कर प्रदेशभर में उपलब्ध करवा दी गई हैं। यही नहीं प्रदेश शिक्षा बोर्ड इस बार एनसीईआरटी की तर्ज पर बोर्ड कक्षाओं का सिलेबस कम करने जा रहा है, जिसे शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कम किया जाएगा। 

वहीं शिक्षा बोर्ड ने पहली व दूसरी कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में भी बदलाव किया है। इस बार प्रकाशित पहली व दूसरी कक्षा की पाठयपुस्तकें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार की गई हैं। पहले प्राइमरी कक्षाओं में गणित विषय अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओं में पढ़ाया जाता था, लेकिन अब प्राइमरी कक्षाओं में गणित विषय केवल अंग्रेजी में ही अनिवार्य कर दिया गया है। 

इनकी किताबें भी बोर्ड ने छापकर प्रदेश के सभी हिस्सों में उपलब्ध करवा दी गई हैं। वहीं बोर्ड ने पुस्तक वितरण केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा भी प्रदेश के 22 पुस्तक वितरण केंद्रों में लगा दिए है। बोर्ड का कहना है कि इन केंद्रों में अकसर ऑडिट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब वहां पर ऑनलाइन एप्लीकेशन बनाकर मशीन लगाई गई है। जहां पर बिल ऑनलाइन ऐप के माध्यम से जरनेट हो जाएंगे। 

वहीं पिछली बार एनसीईआरटी ने बोर्ड कक्षाओं का सिलेबस करीब 30 फीसदी कम कर दिया था। इस बार बोर्ड भी एनसीईआरटी की तर्ज पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सिलेबस को कम करेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव डा. विशाल शर्मा ने बताया कि पहली व दूसरी कक्षा की पाठय पुस्तकों में बदलाव किया गया है। 

अब प्राइमरी कक्षाओं में गणित विषय केवल अंग्रेजी में ही अनिवार्य कर दिया गया है। पिछली बार एनसीईआरटी ने बोर्ड कक्षाओं का सिलेबस करीब 30 फीसदी कम कर दिया था। इस बार बोर्ड भी एनसीईआरटी की तर्ज पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सिलेबस को कम करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow