एचआरटीसी की लग्जरी बसों में यात्रियों को आज से सफर हुआ महंगा जानिए 

प्रदेश भर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सोमवार से लग्जरी बसों में यात्रियों को सफर करना महंगा हो जाएगा। निगम एसी वोल्वो बसों में प्रदेश

Apr 1, 2024 - 13:52
 0  46
एचआरटीसी की लग्जरी बसों में यात्रियों को आज से सफर हुआ महंगा जानिए 

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    01-04-2024

प्रदेश भर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सोमवार से लग्जरी बसों में यात्रियों को सफर करना महंगा हो जाएगा। निगम एसी वोल्वो बसों में प्रदेश से दिल्ली, चंडीगढ़ और अमृतसर सहित बाहरी राज्यों को जाने वाले यात्रियों को 30 सितंबर तक पर्यटन सीजन के चलते 10 फीसदी किराये में छूट नहीं देगा। 

यह छूट हर साल ऑफ सीजन में 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक लग्जरी बसों दी जाती है। उधर, एचआरटीसी कांगड़ा-चंबा के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि ऑफ सीजन में किराये में दी जाने वाली 10 फीसदी छूट 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक बंद हो जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow