पहली बार हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र की जल कुंडली बनाएगा जल शक्ति विभाग 

हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र की जल कुंडली (पानी का टिपड़ा) बनाएगा। विधायकों के जरिये इस जल कुंडली को आम जनता भी देख सकेगी। जल कुंडली से लोग जान पाएंगे कि उनके क्षेत्र में भूतकाल में जल स्रोतों और योजनाओं स्थिति क्या थी

Sep 12, 2023 - 13:42
 0  12
पहली बार हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र की जल कुंडली बनाएगा जल शक्ति विभाग 

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     12-09-2023

हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र की जल कुंडली (पानी का टिपड़ा) बनाएगा। विधायकों के जरिये इस जल कुंडली को आम जनता भी देख सकेगी। जल कुंडली से लोग जान पाएंगे कि उनके क्षेत्र में भूतकाल में जल स्रोतों और योजनाओं स्थिति क्या थी। क्षेत्र में जनता के लिए पानी उपलब्ध करवाने के लिए कितना बजट और क्या प्रयास हुए थे। 

पानी की योजनाओं के लिए स्टाफ कितना था और कितने की जरूरत थी। जल कुंडली में यह रिकॉर्ड भी होगा कि वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र पानी की कितनी योजनाएं चल रही हैं। उन पर कितना बजट किस मद से खर्च हो रहा है। दफ्तरों में कितने पद खाली हैं। कितने कर्मचारी दफ्तरों में काम कर रहे हैं। 

किन नई योजनाओं की डीपीआर बनी है या बनानी है। योजनाओं की गुणवत्ता कैसी है। भविष्य में क्षेत्र में कितने और पानी की जरूरत होगी। उसके लिए पेयजल योजनाएं कैसी और किस स्तर की बनेंगी। जल स्रोतों का दोहन कैसे होना चाहिए। उपमुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि विभाग में तेज गति से क्रांतिकारी काम हो रहे हैं। 

जल कुंडली में विधानसभा क्षेत्र की पानी की योजनाओं की पूरी जानकारी होगी। किस विधानसभा क्षेत्र में कितनी योजनाएं काम कर रही हैं। योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट क्या है, सहित अन्य अहम जानकारियां जल कुंडली में होंगी। इससे विभागीय कामकाज में क्रांतिकारी सुधार होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow