निर्वाण आश्रम श्री रेणुका जी में अखंड रामायण पाठ के बाद भंडारे का आयोजन 

उपमंडल नाहन के अंतर्गत आदि उदासीन अखाड़ा निर्वाण आश्रम रेणुका जी जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश मे गुरूपूजा पर्व पर प्रवचन गुरूपूजा अखंड रामायण का ओर भंडारे का आयोजन

Jul 21, 2024 - 13:40
Jul 21, 2024 - 13:44
 0  47
निर्वाण आश्रम श्री रेणुका जी में अखंड रामायण पाठ के बाद भंडारे का आयोजन 

यंगवार्ता न्यूज - श्री रेणुका जी   21-07-2024

उपमंडल नाहन के अंतर्गत आदि उदासीन अखाड़ा निर्वाण आश्रम रेणुका जी जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश मे गुरूपूजा पर्व पर प्रवचन गुरूपूजा अखंड रामायण का ओर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान इस आश्रम के महंत श्री रेणेनदर मुनि जी निर्वाण जी महाराज के सानिध्य मे हजारों-हजार श्रध्दालुओ ने भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर आचार्य संतराम गोड, आचार्य एवम कथाकार जगदीश चंद्र त्रिपाठी, प्रेम चंद्र शुक्ला और मोहन चंद्र शास्त्री व अनेकानेक प्रांतो से यहा पर हवन-पूजन मे श्रध्दालुओ ने भाग लिया और गुरूपूरणिमा पर झील मे स्नान किया अंत मे ऊँनमः भगवते वासुदेवाय का मंत्र की रेणुका के तट को आलौकित किया। 

 मां रेणुका का गुणगान करके श्रध्दालुओ ने मां का आशिर्वाद प्राप्त किया इस दौरान आचार्य जगदीश चंद्र त्रिपाठी ने जी ने पांच गुरूओ की महिमा के बारे मे बिशेष रूप से वर्णन किया गुरूएक कल्प बृक्ष होता है। जिसकी छाया मे आनन्द का अनुभव होता है।पांच तरह के गुरूहे। प्रथम, माता, पिता, संस्कार, शिक्षा, आध्यात्मिक दीक्षा यह पांच प्रमुख गुरूबताए गए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow