सीएम सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर सहित तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर सहित तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ले ली है. विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ

Jul 22, 2024 - 13:01
Jul 22, 2024 - 13:32
 0  180
सीएम सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर सहित तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    22-07-2024

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर सहित तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ले ली है. विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा के सदन सभागार में शपथ दिलाई। 

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक सहित कई लोग उपस्थित हुए। सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से चुनाव जीती हैं. इसी तरह से नालागढ़ विधानसभ सीट से हरदीप सिंह चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने हैं। 

हमीरपुर विधानसभा सीट पर आशीष शर्मा भाजपा टिकट पर चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार विधायक पद की शपथ ली. शपथ लेने के बाद हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा बोले जय शंकर महादेव। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow