प्रदेश सरकार में खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने मंडी के उपायुक्त के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का दिया नोटिस  

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा की ओर से मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन के खिलाफ की गई विशेषाधिकार की शिकायत सरकार ने मुख्य सचिव संजय गुप्ता को पत्र भेजा

Feb 5, 2026 - 14:07
Feb 5, 2026 - 14:08
 0  24
प्रदेश सरकार में खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने मंडी के उपायुक्त के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का दिया नोटिस  

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला    05-02-2026

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा की ओर से मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन के खिलाफ की गई विशेषाधिकार की शिकायत सरकार ने मुख्य सचिव संजय गुप्ता को पत्र भेजा है। इस पत्र में उपायुक्त मंडी से जवाब लेकर विधानसभा सचिवालय को भेजने को कहा गया है। 

इसमें उपायुक्त से मंत्री के प्रोटोकॉल के बारे में पूछा गया है। जवाब मिलने के बाद इसे आगामी कार्रवाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया इस पर निर्णय लेंगे कि इसे विशेषाधिकार समिति को भेजा जाए या नहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow