भारी बारिश की चेतावनी के कारण हिमाचल के बीड़-बिलिंग में स्थगित चल रही पैराग्लाइडिंग गतिविधियां फिर से शुरू

भारतीय मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के कारण हिमाचल प्रदेश के बीड़-बिलिंग में स्थगित चल रही पैराग्लाइडिंग गतिविधियां अब फिर शुरू

Sep 22, 2025 - 16:07
Sep 22, 2025 - 16:20
 0  30
भारी बारिश की चेतावनी के कारण हिमाचल के बीड़-बिलिंग में स्थगित चल रही पैराग्लाइडिंग गतिविधियां फिर से शुरू
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बैजनाथ    22-09-2025

भारतीय मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के कारण हिमाचल प्रदेश के बीड़-बिलिंग में स्थगित चल रही पैराग्लाइडिंग गतिविधियां अब फिर शुरू हो गई हैं। बैजनाथ के उपजिलाधिकारी संकल्प गौतम ने यूनीवार्ता को बताया कि मौसम की स्थिति में अब सुधार हुआ है और फिलहाल कोई प्रतिकूल चेतावनी जारी नहीं की गयी है। 

पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने घाटी में पैराग्लाइडिंग को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है।उन्होंने स्पष्ट किया कि संचालकों को सभी सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। सभी सेवा प्रदाताओं के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन अनिवार्य कर दिया गया है। 

उड़ानों की निगरानी पर्यवेक्षकों और पैराग्लाइडिंग मार्शलों द्वारा की जाएगी। संचालन दिन-प्रतिदिन के मौसम की स्थिति पर भी निर्भर करेगा, और यदि परिस्थितियां प्रतिकूल होती हैं, तो गतिविधियां तुरंत रोकी जा सकती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow