सरकार की गलत नीतियों से उद्योगों का प्रदेश से हो रहा पलायन, सरकार सदन में गलत आंकड़े पेश कर रही गुमराह : विक्रम ठाकुर 

पूर्व उद्योग मंत्री एवं वर्तमान में भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने आज विधानसभा के मानसून सत्र के सातवें दिन प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश में डेढ़ साल के दौरान कितने नए उद्योग लगे और कितने उद्योगों का पलायन का सवाल उद्योग मंत्री से किया

Sep 4, 2024 - 17:16
Sep 4, 2024 - 17:23
 0  15
सरकार की गलत नीतियों से उद्योगों का प्रदेश से हो रहा पलायन, सरकार सदन में गलत आंकड़े पेश कर रही गुमराह : विक्रम ठाकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-09-2024

पूर्व उद्योग मंत्री एवं वर्तमान में भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने आज विधानसभा के मानसून सत्र के सातवें दिन प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश में डेढ़ साल के दौरान कितने नए उद्योग लगे और कितने उद्योगों का पलायन का सवाल उद्योग मंत्री से किया। जिसके जवाब में उद्योग मंत्री ने बताया कि इस दौरान प्रदेश में  5293 उद्योग लगे हैं। जिस पर भाजपा विधायक ने आपत्ति जाहिर की है और आरोप लगाया की सरकार सदन को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

विक्रम ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि सरकार गलत आंकडे पेश कर रही हैं। डेढ़ साल में बिजली की दरें बढ़ने से उद्योगों का पलायन हुआ हैं जिसका उद्योग मंत्री के पास कोई संतोषनक जवाब नही हैं। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत लगे उद्योगों को भी गिना जा रहा है जबकि सरकार ने उसे बंद कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री सदन को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों, बिजली की बढ़ी दरों और टैक्स बढ़ोतरी की वजह से कई बढ़े उद्योग यहां से पलायन कर गए हैं  जबकि कई उद्योग लिमिटेड हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बिजली अन्य राज्यो से ज्यादा महंगी हो गई है। सरकार नए उद्योगों को किस तरह परिभाषित कर रही है बताना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow