भाजपा ने दस वर्ष की नाहन शहर की अनदेखी , निकाय चुनाव में नगर परिषद नाहन में होगी कांग्रेस की : अजय सोलंकी

नाहन के कांग्रेस के विधायक अजय सोलंकी ने नाहन नगर परिषद में कांग्रेस की जीत का दावा किया है चुनाव प्रचार के दौरान नाहन में आज सभी 13 वार्डों के कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की मौजूदगी में विधायक अजय सोलंकी मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा करते हुए अजय सोलंकी ने कहा कि पिछले 10 साल से नाहन नगर परिषद में भाजपा का कब्जा रहा है और शहर के भीतर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में नगर परिषद नाकाम रही है

May 14, 2026 - 18:11
May 14, 2026 - 19:09
 0  4
भाजपा ने दस वर्ष की नाहन शहर की अनदेखी , निकाय चुनाव में नगर परिषद नाहन में होगी कांग्रेस की  : अजय सोलंकी
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  14-05-2026
नाहन के कांग्रेस के विधायक अजय सोलंकी ने नाहन नगर परिषद में कांग्रेस की जीत का दावा किया है चुनाव प्रचार के दौरान नाहन में आज सभी 13 वार्डों के कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की मौजूदगी में विधायक अजय सोलंकी मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा करते हुए अजय सोलंकी ने कहा कि पिछले 10 साल से नाहन नगर परिषद में भाजपा का कब्जा रहा है और शहर के भीतर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में नगर परिषद नाकाम रही है।
अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन शहर अपनी सफाई व्यवस्था के लिए जाना जाता था। मगर पिछले 10 सालों में शहर के भीतर सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है जो आने वाले समय के लिए नाहन शहर की दशा और दिशा को निर्धारित करेगा। अजय सोलंकी ने यह भी कहा कि नाहन शहर मौजूदा समय में आवारा जानवरों की समस्या से भी जूझ रहा है और अन्य कई मामलों में शहर की बदहाल स्थिति किसी से छुपी नहीं है। कांग्रेस विधायक ने भाजपा पर नाहन शहर की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नाहन शहर के विकास कार्यों को नजरअंदाज किया गया, जिससे शहर की जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल घोषणाएं करने का काम किया , जबकि धरातल पर विकास कार्य नहीं हुए। शहर की सड़कों, पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भाजपा गंभीर नहीं रही। अजय सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है और नाहन के विकास के लिए कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में नाहन शहर में विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं से जनता को गुमराह करना बंद करने और विकास के मुद्दों पर सकारात्मक राजनीति करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार नाहन के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शहर की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow