144.30 करोड़ रूपए दुरुस्त होगी नाहन शहर की सीवरेज व्यवस्था , सीएम ने योजना को दी स्वीकृत : अजय सोलंकी

विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि नाहन शहर के लिए 144.30 करोड़ रूपए की सीवरेज परियोजना को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी

Jul 31, 2023 - 18:45
 0  69
144.30 करोड़ रूपए दुरुस्त होगी नाहन शहर की सीवरेज व्यवस्था , सीएम ने योजना को दी स्वीकृत : अजय सोलंकी
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  31-07-2023
विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि नाहन शहर के लिए 144.30 करोड़ रूपए की सीवरेज परियोजना को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। 
अजय सोलंकी ने नाहन की इस सीवेरेज योजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाहन वासियों की ओर आभार जताते हुए कहा कि यह योजना नाहन  नगरजनों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। 
 
 
उन्होंने कहा कि योजना की स्वीकृति मिल गई है और इस सीवरेज योजना पर शीघ्र ही कार्य आरंभ होगा। अजय सोलंकी ने कहा कि इस सीवरेज योजना के आरंभ होने से ऐतिहासिक नाहन शहर सीवरेज प्रणाली से जुड़ जाएगा
और शहर में रहने वाले हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नाहन की सीवरेज समस्या लंबे समय से चली आ रही थी, जो अब दूर हो जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow