HPU की स्वायत्तता के मुद्दे पर HPUTWA कार्यकारिणी ने राज्यपाल से की मुलाकात, विचार करने का मिला आश्वासन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्वायत्तता, अकादमिक स्वतंत्रता एवं संस्थागत ढांचे की रक्षा को लेकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) का शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन लगातार जारी है। विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक के विरोध में HPUTWA के बैनर तले शिक्षक पिछले 85 दिनों से प्रतिदिन विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। इसी क्रम में आज HPUTWA की कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल से मुलाकात कर विश्वविद्यालय की स्वायत्तता एवं प्रस्तावित संशोधन विधेयक से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

Nov 26, 2026 - 17:37
 0  3
HPU की स्वायत्तता के मुद्दे पर HPUTWA कार्यकारिणी ने राज्यपाल से की मुलाकात, विचार करने का मिला आश्वासन

यंगवार्ता न्यूज - शिमला, 26 नवंबर 2026 :

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्वायत्तता, अकादमिक स्वतंत्रता एवं संस्थागत ढांचे की रक्षा को लेकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) का शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन लगातार जारी है। विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक के विरोध में HPUTWA के बैनर तले शिक्षक पिछले 85 दिनों से प्रतिदिन विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। इसी क्रम में आज HPUTWA की कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल से मुलाकात कर विश्वविद्यालय की स्वायत्तता एवं प्रस्तावित संशोधन विधेयक से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के समक्ष विश्वविद्यालय की वर्तमान परिस्थितियों, स्थापित वैधानिक व्यवस्था, कुलपति नियुक्ति प्रक्रिया तथा विश्वविद्यालय की अकादमिक एवं प्रशासनिक स्वायत्तता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक संस्थागत संरचना और स्वायत्तता को सुरक्षित रखते हुए ही भविष्य से संबंधित निर्णय लिए जाएं। माननीय राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा उठाए गए मुद्दों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने स्वायत्तता की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि स्वायत्तता का शाब्दिक अर्थ ‘स्व-शासन’ है, लेकिन इसका वास्तविक अर्थ इससे कहीं व्यापक है। स्वायत्तता का तात्पर्य अपने निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए किसी बाहरी, विशेषकर राजनीतिक हस्तक्षेप के बिना स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की क्षमता से है। विश्वविद्यालयों के संदर्भ में इसका अर्थ है कि उन्हें अपने मूल अकादमिक एवं संस्थागत उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शैक्षणिक, शोध, प्रशासनिक एवं नीतिगत निर्णय स्वयं लेने की पर्याप्त स्वतंत्रता प्राप्त होनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता अकादमिक स्वतंत्रता, शोध, नवाचार और संस्थागत विकास का मूल आधार है तथा इसे किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं किया जाना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय की समस्याओं का समाधान उसकी स्वायत्तता को सीमित करके नहीं, बल्कि पर्याप्त संसाधन, योग्य मानवशक्ति, नियमित नेतृत्व और मजबूत अकादमिक व्यवस्था उपलब्ध करवाकर किया जाना चाहिए। विश्वविद्यालय को अपने शैक्षणिक एवं शोध संबंधी निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए, ताकि वह उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

यह प्रतिनिधिमंडल HPUTWA के पूर्व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ शिक्षाविदों प्रो. डी. डी. शर्मा, प्रो. चंद्र मोहन परशिरा तथा प्रो. दूनी चंद के मार्गदर्शन में राज्यपाल से मिला।

प्रतिनिधिमंडल में HPUTWA अध्यक्ष प्रो. नितिन व्यास, उपाध्यक्ष डॉ. योगराज, सचिव डॉ. अंकुश भारद्वाज, संयुक्त सचिव डॉ. अंजली शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. राम लाल, डॉ. राजेश शर्मा तथा डॉ. बी. आर. ठाकुर शामिल रहे।

HPUTWA पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता किसी एक वर्ग का विषय नहीं, बल्कि शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों सहित पूरे विश्वविद्यालय समुदाय के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न है। स्वायत्तता प्रभावित होने का सीधा असर अकादमिक स्वतंत्रता, शोध की गुणवत्ता, नवाचार और विश्वविद्यालय की संस्थागत निर्णय प्रक्रिया पर पड़ सकता है।

संघ ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल के समक्ष उठाए गए विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता और अकादमिक स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने की दिशा में उचित कदम उठाए जाएंगे।

HPUTWA ने दोहराया कि विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक के विरोध तथा HPU की संस्थागत गरिमा, स्वायत्तता, अकादमिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उसका शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा।

HPUTWA का स्पष्ट संदेश है कि विश्वविद्यालय को मजबूत बनाने के लिए उसकी स्वायत्तता को सीमित करना नहीं, बल्कि उसे स्वतंत्र एवं सक्षम संस्थान के रूप में विकसित करना आवश्यक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />