अब जोहड़ीधार के नाम से जाना जायेगा ढचियारी , शुनकुटा बिरादरी की बैठक में हुआ निर्णय 

सिरमौर जिले के तहसील संगडाह के अंतर्गत शुनकुटा बंधु गांव मंडवाच और गांव कजवा की विशेष बैठक का कजवा में आयोजित की गई। इस बैठक में ठंडू और देवा भी शामिल हुए। बैठक में सबसे पहले दोनों गांव के शुनकुटा का आपस में ब्रज ( छींगा ) था उसे खत्म करके ठंडू और देवा ने हमारी बिरादरी का धन्यवाद किया

Dec 22, 2023 - 18:35
 0  412
अब जोहड़ीधार के नाम से जाना जायेगा ढचियारी , शुनकुटा बिरादरी की बैठक में हुआ निर्णय 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - श्री रेणुका जी  22-12-2023
सिरमौर जिले के तहसील संगडाह के अंतर्गत शुनकुटा बंधु गांव मंडवाच और गांव कजवा की विशेष बैठक का कजवा में आयोजित की गई। इस बैठक में ठंडू और देवा भी शामिल हुए। बैठक में सबसे पहले दोनों गांव के शुनकुटा का आपस में ब्रज ( छींगा ) था उसे खत्म करके ठंडू और देवा ने हमारी बिरादरी का धन्यवाद किया। 
बैठक में यह निर्णय हुआ की शुनकुटा बंधु गांव संगना के उप गांव (ढचियारी) और कजवा  में भी रहते हैं जिन्हें ढचियान कहा जाता है। यह निर्णय लिया गया है कि उसका नाम बदल का जो दोनों परिवार के पुराने बुजुर्ग थे जिनका नाम भाऊ था इन्हें अब भवाइक नाम से जाना जाए और पुकारा जाएं और यह भी निर्णय लिया गया की ढचियारी का नाम स्थान बदलकर जोहड़ीधार नाम रखा गया है। 
उपरोक्त फैसले शुनकुटा बंधु, ढुंडू और देवा बंधु की सहमति से चुना गया है। इस बैठक में पूर्व प्रधान सुखराम , वर्मा , देवराज , राजेंद्र , पूर्व प्रधान राम लाल , मनसा राम , सोहन सिंह , दीप राम , विशन सिंह , परमा नंद , रामभज , बहादुर सिंह, सुरेंद्र  शुनकुटा आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow