मुख्यमंत्री के नाहन प्रवास के प्रबंधो हेतु उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला सिरमौर के प्रस्तावित दौरे के सफल आयोजन के लिए आज उपायुक्त कार्यालय नाहन में जिला स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

Dec 28, 2023 - 21:03
 0  28
मुख्यमंत्री के नाहन प्रवास के प्रबंधो हेतु उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     28-12-2023

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला सिरमौर के प्रस्तावित दौरे के सफल आयोजन के लिए आज उपायुक्त कार्यालय नाहन में जिला स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। 

बैठक के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी तथा उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह समय रहते उचित प्रबंध कर ले ताकि मुख्यमंत्री का जिला का प्रवास सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।

अजय सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण तथा शिलान्यास करने के अतिरिक्त जिला वासियो को विभिन्न सौगाते दी जाएगी। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री जिला प्रवास पर आ रहे है। 

इस दौरान मुख्यमंत्री जिला में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल आर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चैहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow