उपलब्धि : भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बने पालमपुर के सिद्धांत सिंह ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव कंडबाड़ी के सिद्धांत सिंह ठाकुर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बने हैं। भारतीय वायुसेना अकादमी से पासआउट हुए सिद्वांत ठाकुर कंडबाड़ी से पहले वायु सेना के अफसर हैं

Dec 17, 2023 - 19:23
 0  14
उपलब्धि : भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बने पालमपुर के सिद्धांत सिंह ठाकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा     17-12-2023

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव कंडबाड़ी के सिद्धांत सिंह ठाकुर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बने हैं। भारतीय वायुसेना अकादमी से पासआउट हुए सिद्वांत ठाकुर कंडबाड़ी से पहले वायु सेना के अफसर हैं। सिद्धांत ने स्कूली शिक्षा सेंट पॉल्स स्कूल पालमपुर से की। 

इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी के ऑल इंडिया लेवल एंट्रेंस टेस्ट पास किया। समुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ मैरिटाइम स्टडीज लोनावाला मुंबई से परीक्षा उतीर्ण की ओर मैरीन इंजीनियर कार्यरत हुए। 

उन्होंने अपने कार्यकाल में 16 यूरोपीय देशों का दौरा किया, लेकिन सिद्धांत ठाकुर बचपन से ही फौज में जाना चाहते थे। इसे लेकर उन्होंने परीक्षाएं उत्तीर्ण करके भारतीय वायु सेवा ज्वाइन की ओर आज फ्लाइंग अफसर नियुक्त हुए।

उन्होंने नौसेना की परीक्षा भी पास की थी, लेकिन उन्होंने वायु सेना को चुना। रविवार को कॉमन ग्रेजुएशन परेड की सलामी में उन्होंने भाग लिया। सिद्धांत के पिता लोकेंद्र सिंह ठाकुर पालमपुर में वरिष्ठ एडवोकेट हैं। माता ज्योति ठाकुर गृहिणी हैं। सिद्वांत ने कामयाबी का श्रेय दादा जैसी राम ठाकुर, दादी, नाना-नानी, माता-पिता, बड़ी बहन और स्कूल के अध्यापकों को दिया हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow