कांगड़ा से भेदभाव करके धर्मशाला में किस मुंह से जश्न बना रही कांग्रेस सरकार : परमार

प्रदेश की जनता को गुमराह करते हुए चुनावों के समय हिमाचल की जनता को झूठी गारंटियां दी। अब सरकार को बने एक साल हो चुका है, लेकिन कांग्रेस की एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। इसके विपरीत कांग्रेस धर्मशाला में अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मना रही है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष , कांगड़ा-चंबा के प्रभारी व सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार एक साल के बाद कौन सी उपलब्धि का जश्न मना रही

Dec 9, 2023 - 18:08
 0  11
कांगड़ा से भेदभाव करके धर्मशाला में किस मुंह से जश्न बना रही कांग्रेस सरकार : परमार

यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा  09-12-2023

प्रदेश की जनता को गुमराह करते हुए चुनावों के समय हिमाचल की जनता को झूठी गारंटियां दी। अब सरकार को बने एक साल हो चुका है, लेकिन कांग्रेस की एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। इसके विपरीत कांग्रेस धर्मशाला में अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मना रही है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष , कांगड़ा-चंबा के प्रभारी व सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार एक साल के बाद कौन सी उपलब्धि का जश्न मना रही है। 
कांग्रेस सरकार को जश्न मनाने की बजाय इस बात का दुख मनाना चाहिए कि वह विधानसभा चुनावों में दी गई एक भी गारंटी को पूरा नहीं कर पाई है। कांग्रेस सरकार ने एक वर्ष-रोते-रोते व्यतीत किया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एक साल के कार्यकाल का जश्न कार्यक्रम भी नहीं हो रहा है, जिस क्षेत्र से पिछले एक साल में सबसे अधिक भेदभाव हुआ है। पिछले एक साल में कांग्रेस ने जिला कांगड़ा की जनता के साथ हर मोर्चे पर भेदभाव किया है। 
अब जश्न का कार्यक्रम जिला मुख्यालय धर्मशाला में रखकर कांग्रेस सरकार कांगड़ा की जनता से हुए भेदभाव के जख्मों पर नमक डालने का काम करने जा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होने के बाद से हिमाचल प्रदेश में उद्योग आने बंद हो गए हैं, जबकि भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों को आकर्षित करने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किए थे। 
उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश की जनता बरसात में हुई प्राकृतिक आपदा से उबर नहीं पाई है और सुखविंदर सिंह सुक्खू वाली कांग्रेस सरकार को जश्न की पड़ी है। कांग्रेस एक तरफ कह रही है कि सरकारी खजाना खाली है, दूसरी और जनता का करोड़ों रुपया जश्न पर उड़ा रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow