हिमाचल में 15 दिसंबर तक कांग्रेस बूथ कमेटियां न बनाने वाले ब्लॉक  होंगे भंग : प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश में 15 दिसंबर तक कांग्रेस बूथ कमेटियां नहीं बनाने वाले ब्लॉक भंग किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए यह निर्देश जारी

Dec 9, 2023 - 13:54
 0  9
हिमाचल में 15 दिसंबर तक कांग्रेस बूथ कमेटियां न बनाने वाले ब्लॉक  होंगे भंग : प्रतिभा सिंह

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     09-12-2023

हिमाचल प्रदेश में 15 दिसंबर तक कांग्रेस बूथ कमेटियां नहीं बनाने वाले ब्लॉक भंग किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए यह निर्देश जारी कर दिए हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार का फैसला भी लिया है। 

इसके लिए सुक्खू सरकार को योजनाओं की प्रचार सामग्री अभी से तैयार करने का आग्रह किया गया है। प्रतिभा सिंह ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से अपने-अपने सभी बूथों की कमेटियां गठित करने व इसकी पूरी सूची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। प्रतिभा सिंह ने पार्टी के कार्यक्रमों व बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों की पूरी जानकारी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से मांगी है। 

  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow