कारनामा : डिलीवरी के समय महिला के पेट में ही रह गया सर्जिकल नैपकिन , डाक्टर ने लगा दिए टांके 

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान प्रसूता के पेट में सर्जिकल नैपकिन छूटने के मामले में डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया है। मामला मध्य प्रदेश के खरगोन जिला का है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दौलत सिंह चौहान के अनुसार आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जिला अस्पताल खरगोन में पदस्थ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

Apr 17, 2026 - 19:14
 0  61
कारनामा : डिलीवरी के समय महिला के पेट में ही रह गया सर्जिकल नैपकिन , डाक्टर ने लगा दिए टांके 
 
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  17-04-2026

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान प्रसूता के पेट में सर्जिकल नैपकिन छूटने के मामले में डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया है। मामला मध्य प्रदेश के खरगोन जिला का है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दौलत सिंह चौहान के अनुसार आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जिला अस्पताल खरगोन में पदस्थ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
वहीं क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं इंदौर संभाग द्वारा नर्सिंग ऑफिसर दिव्या वर्मा को भी निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को खरगोन जिले की भीकनगांव तहसील के सेल्दा गांव निवासी 30 वर्षीय मनीषा घोरमाडे की सिजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से प्रसूति कराई गई थी। 21 मार्च को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला को लगातार पेट में दर्द बना रहा। 
बाद में 31 मार्च को एक निजी अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन किए जाने पर उसके पेट से सर्जिकल नैपकिन निकली, जिसके बाद मामला उजागर हुआ। घटना की शिकायत मिलने पर जिला कलेक्टर भव्या मित्तल ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच में डॉ. मोहित गुप्ता और नर्सिंग ऑफिसर दिव्या वर्मा की लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने जांच प्रतिवेदन अनुशंसा सहित उच्च अधिकारियों को भेजा, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow