केंद्रीय भूतल परिवहन एवं सड़क मंत्री गडकरी से मिले सुरेश कश्यप , सौंपा मांग पत्र 

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्र मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर एक पत्र के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के शिमला संसदीय क्षेत्र की कुछ मांगे उनके समक्ष रखी

Aug 2, 2023 - 20:29
 0  19
केंद्रीय भूतल परिवहन एवं सड़क मंत्री गडकरी से मिले सुरेश कश्यप , सौंपा मांग पत्र 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  02-08-2023
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्र मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर एक पत्र के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के शिमला संसदीय क्षेत्र की कुछ मांगे उनके समक्ष रखी। कश्यप ने अपने इस पत्र के माध्यम से उनके संज्ञान में लाया कि हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण प्रदेश में काफी जान-माल एवं आधारभूत अवसंरचना का नुक्सान हुआ है। 
 
 
जिस कारण प्रदेशवासियों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा सीधे-सीधे हर व्यक्ति को निजी रूप से परेशानी हो रही है। सुरेश कश्यप ने कहा कि संसदीय क्षेत्र शिमला में कई पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गए है। इसमें शिमला को प्रदेश की 10 जिलों से जोड़ने वाला घंडल पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। कोटखाई में कोकूनाला पुल का बड़ा हिस्सा टूट गया है। ठियोग-हाटकोटी सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। 
 
 
हरियाणा से बद्दी को जोड़ने वाला बलाड़ नदी पुल क्षतिग्रस्त हो गया है तथा मंडला पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पंजाब को नालागढ़ से जोड़ने वाला दभोटा पुल में क्षतिग्रस्त हो गया है। सुन्नी से मंडी को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। कालका-शिमला मार्ग भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है तथा प्रदेश से गुजरने एवं अन्य राज्यों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राज्य मार्ग भी जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow