कोटडी व्यास स्कूल के 5 खिलाड़ी राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित.....

पांवटा साहिब विकास खंड के व्यास पंचयात के शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास की अंडर -19 जिला स्तरीय गर्ल्स मेजर गेम्स टूर्नामेंट का समापन गवर्नमेंट  सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददाहू

Oct 23, 2023 - 21:23
 0  43
कोटडी व्यास स्कूल के 5 खिलाड़ी राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित.....

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     23-10-2023

पांवटा साहिब विकास खंड के व्यास पंचयात के शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास की अंडर -19 जिला स्तरीय गर्ल्स मेजर गेम्स टूर्नामेंट का समापन गवर्नमेंट  सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददाहू में हुआ।

बता दे की शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास की u-19 गर्ल्स ने हैंडबॉल खेल मे विजेता का खिताब जिला मे अपने नाम किया। जिला स्तरीय  u-19 गर्ल्स प्रतियोगिता जो की 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक ददाहू के खेल मैदान में संपन्न हुई। 

उसमें कोटडी व्यास  की  गर्ल्स टीम ने हेडबॉल इवेंट में भाग लिया इसमें स्कूल की छात्राओं ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया और सिरमौर जिला मे प्रथम स्थान प्रप्त किया। हैंडबाल खेल मे गर्ल्स ने सभी मैच एक तरफा जीते। 

हैंडबॉल टीम ने फाइनल मे फागु स्कूल को 16-4 से  एक तरफे मुकाबले में पराजित करके हैंडबॉल में सिरमौर विजयी बना। खिलाड़ियों मे रूबी उप कोटडी , स्नेहा कोटडी, नदिता व्यास. महक कोटडी, अंकिता चंदपुर स्टेट के लिए चयनित हुई है। खिलाड़ी छात्राओं का राज्य स्तरीय कोचिंग कैप 23 से 25 अक्टूबर को ददाहू में है।

इसमें कोच व शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया की 27 से 29 अक्टूबर से ये खिलाड़ी स्टेट प्रतियोगिता जिला मंडी के सरकाघाट में सिरमौर का प्रतिनिधितव करेंगी। वहीं  इस उपलब्धि पर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार जी व उप प्रधान व बी डी सी सदस्य व समस्त पंचायत  सदस्य कोटडी व्यास ने इन  बच्चों को उनके   अभिभावक व समस्त स्कूल स्टाफ को और प्रिंसिपल अजय शर्मा को भी बहुत-बहुत बधाई दी। 

इस उपलब्धि से कोटडी व्यास क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रधानचार्य अजय शर्मा ने इन बच्चो के राज्य स्तर पर चयनित होने पर ख़ुशी व्यक्त की व इन खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow