भाजपा मंडल की बैठक में विधायक सुखराम चौधरी ने दिए लोकसभा चुनाव में जीत के टिप्स 

शुक्रवार को यमुना होटल में भाजपा मंडल पांवटा साहिब की मीटिंग संपन्न हुई। इस मीटिंग में विशेष रूप से अशोक ठाकुर पूर्णकालिक विस्तारक जिला सिरमौर व शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी पांवटा साहिब के लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी इस मीटिंग में विशेष रूप से उपस्थिति रहे

Oct 27, 2023 - 19:13
 0  27
भाजपा मंडल की बैठक में विधायक सुखराम चौधरी ने दिए लोकसभा चुनाव में जीत के टिप्स 

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब  27-10-2023

शुक्रवार को यमुना होटल में भाजपा मंडल पांवटा साहिब की मीटिंग संपन्न हुई। इस मीटिंग में विशेष रूप से अशोक ठाकुर पूर्णकालिक विस्तारक जिला सिरमौर व शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी पांवटा साहिब के लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी इस मीटिंग में विशेष रूप से उपस्थिति रहे। 
इस मीटिंग में बूथ सशक्तिकरण अभियान संगठन को मजबूत करने के बारे में और 2024 चुनाव के विषय के बारे में चर्चा हुई। विशेष रूप से ब्लॉक समिति सदस्यों की एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला जो कि 30 अक्टूबर को सुबह 9.00 बजे गोयल धर्मशाला तारवाला पांवटा साहिब में होनी है उस पर चर्चा हुई ,और कार्यकर्ताओं को व्यवस्था की दृष्टि से कार्य आवंटित किए। 
इस मीटिंग में कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों और घोटाले के बारे में चर्चा हुई और नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए बूथ स्तर पर जोर शोर से काम करने बारे में चर्चा हुई। इस मीटिंग में मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर , मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार ,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी , मंडल उपाध्यक्ष रोहित चौधरी , बलबीर चौहान , जिला सचिव युवा मोर्चा सुभाष चौहान आदि उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow